फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालयीय परीक्षाओं में सीसीटीवी के साथ वॉयस रिकार्डर भी लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। माध्यमिक शिक्षण संस्थानों की तरह ही अब महाविद्यालयों में भी परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे व वॉयस रिकार्डर लगाने होंगे। कई स्थानों पर बोलकर नकल कराने की शिकायतें भी आ रही हैं, जिनसे निपटने के लिए वायस रिकार्डर लगाने का आदेश एमजेपी रुहेलखंड वि श्व विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने दिए हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में तो पहले से ही परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर परीक्षा कराई जा रही है, लेकिन इसमें काफी हद तक नकलविहीन परीक्षा कराने में मदद तो मिली लेकिन सीसीटीवी कैमरों का एक तोड़ नकल कराने वालों ने निकाल लिया। कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की तीसरी नजर से बचते हुए परीक्षा कक्ष के किसी कोने से बोलकर नकल कराई जानी लगी थी। अब इस व्यवस्था को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षाओं भी लागू किया जा रहा है। रोशन सिंह मेमोरियल महाविद्यालय टांडा कोठी के प्राचार्य डा.वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रण ने बुधवार को सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यो को निर्देश जारी करके सभी परीक्षा कक्षा में दो दो सीसीटीवी कैमरे जो आमने सामने लगाए जाएंगे के साथ साथ प्रति परीक्षा कक्ष में एक एक वायस रिकार्डर लगाने के भी निर्देश दिए हैं। अब यदि कोई बोलकर नकल कराएगा तो वायस रिकार्डर में उसकी आवाज कैद हो जाएगी। खास बात यह भी है कि सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकार्डर के यजर आईपी व पासवर्ड को विश्वविद्यालय को बताना होगा, ताकि यूनिवर्सिटी से किसी भी परीक्षा कक्ष का लाइव हाल देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें