फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति सहित 154 को नोटिस जारी कर किया तलब

Sun, 28 Dec 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव फरीदनगर में होने वाले पंचायत चुनाव में प्रधान पद के तीन दावेदारों के बीच चल रही तनातनी के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर एसडीएम कोर्ट ने पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति सहित 154 लोगों को नोटिस जारी कर तलब किया है।
विज्ञापन

गांव में प्रधान पद के तीन दावेदार सक्रिय हैं। एक दूसरे पर गांव में होने वाली सभा में आरोप लगाते हैं। जिसे लेकर उनमें तनातनी का माहौल है। कुछ दिन पहले दो उम्मीदवारों के समर्थकों में मारपीट हो गई थी। जिसकी शिकायत एसएसपी से भी की गई थी। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। पुलिस ने इस मामले में गांव की वर्तमान प्रधान के पति अतीक अहमद, पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति एजाज अहमद और प्रधान पद के दावेदार संभावित उम्मीदवार तहसील रजा सहित उनके 154 समर्थकों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की है। पुलिस ने चलानी रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट में भेजी। जिस पर एसडीएम कोर्ट ने सभी लोगों को नोटिस जारी कर अपने कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें