फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम लीला, दशहरा परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा डाली तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व पुलिस कप्तान जमुना प्रसाद ने दुर्गा पूजा/ दशहरा आदि त्योहारों पर शांति एवं कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, श्रीराम लीला कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सबसे पहले श्रीराम लीला कमेटी के पदाधिकारियों की समस्या सुनी, जिन्हें रजिस्टर में अंकित किया गया। पुलिस कप्तान ने कहा कि कांवड़ यात्रा या मोहर्रम जिस तरह सभी ने मिलकर मनाए हैं। इसी तरह से दशहरा व दूर्गा पूजा को भी हम सब लोग मिलकर मनाएं। फिर भी पुलिस प्रशासन की तरफ से निगरानी की जाएगी। जहां पर बैरीकेटिंग की जरूरत होगी वहीं की जाएगी। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्षों से कहा गया कि वह वैधानिक अनुमति जरूर प्राप्त कर लें। ताकि हर थाने में रजिस्टर में अंकित की जा सके। फेसबुक व व्हाट्सएप पर भी निगरानी रखी जाएगी। भ्रामक सूचना फैलाने वाले पर कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों को परंपरागत तरीके से ही मनाएं, कोई नई परंपरा न डालें। जलूस निकलते वक्त कुछ लोग रंग उड़ाते हैं. वह आपस में खेले तो बेहतर होगा। सभी ईओ और जिला पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मंदिर हो या रामलीला मंच या जलूस रोड सभी पर साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। रोड पर चूना डलवाया जाए। सभी सफाई कर्मियों ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें