फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी के आरोप में तीन पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। विद्युत विभाग की टीम ने क्षेत्र में ताबड़तोड़ अभियान चलाकर तीन लोगों को खुलेआम बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। विभाग ने तीनों के खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज कराया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से नगर व क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विद्युत अवर अभियंता कांठ किरनपाल सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने तमाम उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने के लिए कहा और ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
उन्होंने टीम के साथ गांव गढ़ी सिराजुद्दीन, सलेमपुर भंकरी हरमीत सिंह और पाइंदापुर होराम सिंह के यहां बिजली चोरी को पकड़ा। इसी के साथ उन्होंने तीनों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर देकर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। अचानक चले इस अभियान से नगर व क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। इधर अधिशासी अभियंता विद्युत मुरादाबाद श्याम गोपाल सक्सेना ने विभागीय टीम को अभियान जारी रखने और अधिक से अधिक बकाया बिलों को जमा कराए जाने के निर्देश एसडीओ विद्युत मनोज कुुमार को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें