फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता-हरण के मंचन पर भाव विभोर हुए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। रामलीला मंच पर सीता-हरण के मंचन पर दर्शक भाव विभोर हुए। नगर के श्रीराम लीला मंच पर सीता-हरण का मंचन हुआ जिसमें रावण अपने मामा मारीच को सोने का हिरण बनाकर भेजता है। कुटिया में श्रीराम के साथ बैठीं सीता मृग को देखकर शिकार को कहती हैं। तब श्रीराम उसका पीछा करते हैं ,लेकिन वह लक्ष्मण की आवाज निकालकर पुकारता है। हा लक्ष्मण सुनकर सीता लक्ष्मण को भेजती हैं। कहती हैं श्रीराम के प्राण संकट में हैं। तब वह कुटी को लक्ष्मण रेखा से बांधकर जाते हैं ,लेकिन साधु के वेष में आया मायावी रावण सीता हरण को पहुंचता है। जैसे ही रेखा के पास जाता है। तब अग्नि जलने लगती है। रावण कहता है कि वह बंधी भिक्षा नहीं लगा। यदि भिक्षा देनी है। तब बाहर आकर भिक्षा दो। जैसे ही सीता कुटी से बाहर आती हैं और वह उनका हरण करके रथ से आकाश मार्ग से लेकर चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें