फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में निकाह करने के बाद महिला को छोड़कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बिलारी कोतवाली क्षेत्र के एक महिला ने थाना बनियाठेर थाने पहुंचकर एक युवक पर निकाह करने के बाद छोड़ देने का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला का आरोप हैकि बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने 12 दिसंबर-2012 को बनियाखेड़ा गांव निवासी युवक ने बहला फुसलाकर मुझसे दिल्ली की दरगाह पर निकाह कर लिया था, उस समय उसने एक पार्टी का प्रदेश महासचिव बताया था। निकाह के बाद लगभग दो साल तक दिल्ली में किराये के मकान पर रखा। झांसा देकर घर वापस आ गया। पीड़िता इंतजार करती रही, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं दिया। फिर फोन नंबर बदल लिया। फिर भी संपर्क करने का प्रयास किया तो उसे डराने धमकाने लगा। जब उसके परिजनों से बात की गई तो पिता माता ने पुन: निकाह कराने की बात कहते हुए सगाई में एक गाड़ी व 50 हजार रुपये नगद मांगने शुरू कर दएि। रकम व गाड़ी ना देने पर तलाक की धमकी दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

युवक ने महिला के साथ की छेड़खानी
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के भुलाबाई गांव में रजनी पत्नी सोनू कुमार बुधवार की देर शाम करीब पौने आठ बजे अपने घर से पर पशुओं को चारा डालने घेर पर जा रही थी। तभी रास्ते में चौराहे पर नशे की हालत में कुछ युवक खड़े मिले। उन्हीं में से गुलाब सिंह निवासी भुलाबई ने उक्त महिला के साथ छेड़खानी कर दी। इसका विरोध जताने पर दबंग लोगों ने महिला के परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया। घटना की तहरीर महिला के जेठ ने दी। प्रभारी निरीक्षक बनियाठेर सहदेव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के जनेटा गांव की एक महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति व ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित किया। तलाक देने के बाद उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके मायके वाले घर के सामने छोड़ दिया। जनेटा गांन निवासी नसीर अहमद की बेटी कौसर बी का आरोप है कि उसका निकाह के बाद ससुराल वाले दहेज में मिले सामान से संतुष्ट नहीं थे। वह एक कार व अन्य सामान की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो उसे ट्रिपल तलाक दे दिया। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर पिछले दिनों उसके इसी गांव में स्थित मायके वाले घर के सामने छोड़ दिया। अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला की तहरीर पर पति मेहरोज अली, ससुर गौहर अली, ननद नगमा व देवर अशरफ आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें