फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पीडित एक और युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र में बुखार से पीड़ित युवक की मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम दियोरा खास निवासी हेम सिंह (25) को तीन दिन पहले बुखार आया था। स्थानीय स्तर पर हेम सिंह का उपचार चल रहा था। बुधवार की रात्रि अचानक हालत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन प्राइवेट वाहन से चंदौसी ले गए। चंदौसी ले जाते समय रास्ते में हेम सिंह ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को घर ले आए। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र में इससे पहले भी बुखार से करीब पंद्रह लोगों की बुखार से मौतें हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें