बहजोई। पुरानी पेंशन बहाली अभियान के तहत संयुक्त संघर्ष संचालन समिति की ओर से बड़ा मैदान के निकट पार्क में बैठक आयोजित कर पैदल मार्च करते हुए मशाल जुलूस निकाला गया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी को ज्ञापन सोँपा गया। इस बीच महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए। अध्यक्षता अमीर जहां तुर्की ने व संचालन नीरज कुमार गुप्ता ने किया। अविनाश कुमार व सुखवीर सिंह ने विचार रखे। कार्यक्रम में 23 संगठनों ने प्रतिभाग किया। अभिषेक बंसल, डा. राजीव गुप्ता, दीपक गोस्वामी चिराग, ब्रह्मज्ञान सिंह, जयचंद गौतम व प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।