फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामधुन के साथ कलक्ट्रेट में मनायी गई महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। रामधुन के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। शांति के मसीहा लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया गया। वक्ताओं ने दोनों ही महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से मन मोहा। प्रतिभाओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सुबह आठ बजे करीब प्रारंभ हुए महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह के दौरान सबसे पहले राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभागार के बरामदे में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। डीएम व सीडीओ समेत जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार तथा अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इस बीच जिले के कई कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं समेत चंद्रपाल आर्य आदर्श कन्या विद्यालय आदि के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से मन मोहा। वहीं छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण हरेंद्र कुमार सिंह व जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने संयुक्त रूप से किया। डिप्टी कलक्टर राजेश कुमार समेत सुरेंद्र कुमार, सुनील दिवाकर, हरिशंकर मौर्य, डीपीओ अजय कुमार त्रिपाठी, डीएफओ व डीएचओ आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी दफ्तर, सीएमओ दफ्तर, बीएसए दफ्तर, रिजर्व पुलिस लाइन व थाना आदि में भी तिरंगा फहराकर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें