फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्या को लेकर सिंचाई मंत्री से मिले सिंचाई बंधु जिला उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। किसानों की समस्याओं को लेकर सिंचाई बंधु के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान सिंचाई मंत्री उत्तर प्रदेश धर्मपाल सिंह से लखनऊ में मिले। उन्होंने सिंचाई मंत्री को सिंचाई बंधु की बैठक में आ रही किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि जनपदीय सिंचाई बंधु की बैठक मैं आ रही किसानों की मूल समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में मांग पत्र भी सौंपा। जिसके बाद सिंचाई मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया कि जिन अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्या के निस्तारण में विलंब क्या जा रहा है वह जल्द से जल्द निस्तारण करेंगे। सरकार द्वारा चलाई जा रही है कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब मजदूर किसानों को अविलंब पहुंचाने के लिए कहा गया है। किसानों के लिए नलकूपों को दुरुस्त करने पर भी चर्चा हुई। चौहान ने नलकूपों का लक्ष्य 515 के स्थान पर दो हजार करने के लिए मांग भी रखी। जिसमें सिंचाई मंत्री ने इस लक्ष्य को बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें