फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। नगर के रामलीला ग्राउंड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। नगर अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह उनके जीवन में प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय में कुशल प्रबंधन, कुशल नियोजन और कुशल प्रशासनिक क्षमता थी। हमें उनके कार्यों का सदैव अनुसरण करना चाहिए। इसके उपरांत सभी भाजपाई नगर स्थित टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। भाजपाइयों ने सीएचसी में भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया। इसके बाद भाजपाई रामलीला ग्राउंड पहुंचे और स्वच्छता अभियान के तहत ग्राउंड में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें