फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में हाईटेंशन के कारण दो दिन से रुके ताजिये घर वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। क्षेत्र के ग्राम धनपुरा में शनिवार देर शाम ताजियों के घर वापसी के बाद विवाद थम गया। वही ताजियों के बिना कर्बला में दफनाए बिना लौटने से ताजियेदारों में ग़म के साथ ही आक्रोश का माहौल था।
विज्ञापन

ग्राम धनुपुरा से ग्राम शहपुरा को ताजिया लाते हुए ग्राम में नई बनी 132 केवीए की हाई टेंशन लाइन की बीच में आ गयी जिसके कारण ताजियेदारों ने ताजिये वहीं रोक दिए जिसके बाद ग्रामीणों ने हाई टेंशन लाइन को उतारने की मांग करने लगे। इसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुँच कर ताजियेदारों को समझने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने मानने से इंकार कर दिया। मामले की जानकारी उच्च अधिकारीयों तक पहुँचते ही हड़कंप मच गया। शनिवार को एसडीएम मान सिंह पुंडीर, सीओ राहुल कुमार, कोतवाल जीत सिंह ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने किसी भी तरह से मानने से इंकार कर दिया। वही प्रशासन भी हाईटेंशन लाइन ना हटाने की बात पर अड़ा रहा। इसके बाद ग्राम में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। देर शाम तक चले बैठकों के दौर के बाद ग्रामीणों ने धनुपूरे का ताजिया शहपुरा न आने के कारण घर वापस ले जाने का फैसला किया। उधर एसडीएम मान सिंह पुंडीर ने बताया कि जहाँ से ग्राम धनुपुरा के ताजिये निकलने थे वहां पर 132 केवीए की हाई टेंशन लाइन के गुजरने के कारण ग्रामीणों द्वारा लिखित में ताजिये वापस घर लेकर जाने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें