फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ पालन ही भारत देश की संस्कृति व परंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। आर्य समाज बहजोई के वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन वैदिक यज्ञ के साथ शुभारंभ किया गया। आर्य कन्या गुरुकुल हाथरस के वेदपाठी कन्याओं व शिव शास्त्री ने वेद मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराते हुए यज्ञ की महिमा व इसके वैज्ञानिक लाभ पर प्रकाश डाला। पंडित दिनेश पथिक ने ऋषि दयानंद व यज्ञ की महिमा से संबंधित भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में गाोरक्षा व मातृ रक्षा विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में गौ पालन से हमारे देश की परंपरा, संस्कृति व आयुर्वेद से संबंध रहा है। गाय पर्यावरण व स्वास्थ्य के अंतर्गत वैज्ञानिक प्रमाणित हो चुकी है। संचालन राजेंद्र सिंह आर्य ने किया। इस मौके पर लवकुमार आर्य, लक्ष्मी नारायन आर्य, नरेश चंद्र आर्य, प्रदीप आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें