फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों में 26 से होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर से सटे प्राथमिक विद्यालय मौलागढ़ में आयोजित खेल शिक्षकों की बैठक में परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद को बढ़ावा देकर पहले न्याय पंचायत स्तर पर आदर्श विद्यालय चयन एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं कराने का निर्णय लिया। नौ न्याय पंचायतों के एक-एक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताओं की तिथियां तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन

बेसिक परिषद के विद्यालयों में खेल मैदानों की कमी है। जिलेभर में विभाग का कोई खेल मैदान नहीं है। यही कारण है कि परिषदीय स्कूलों में खेल गतिविधियां लगभग खत्म सी हो गई हैं लेकिन अब जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कपूर ने इसकी पहल की है। प्राथमिक विद्यालय मौलागढ़ में खेल से जुड़े शिक्षकों की एक बैठक खंड शिक्षा अधिकारी मजरुल इस्लाम की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें तय किया गया कि प्रत्येक न्याय पंचायत में कम से कम एक विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई जाएगी। खेल सामग्री जो उपलब्ध नहीं है, इसे शिक्षक जनसहयोग से भी एकत्र कर सकते हैं। ऐसे विद्यालय को आदर्श खेल विद्यालय बनाया जाएगा। छाबड़ा, कुढ़ फतेहगढ़, बेरनी न्याय पंचायतों के चयनित स्कूलों में 26 सितंबर, जारई, नगर क्षेत्र के स्कूलों में 28, गुमथल, सरथल न्याय पंचायत के चयनित स्कूलों में 29, मौलागढ़, कैथल के स्कूलों में 30 को खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। खेलकूद के लिए मानकपुर नरौली, अल्हैदादपुर चंपू, बेरनी, पचाक, आटा, कुढ़ फतेहगढ़, छाबड़ा, कैथल प्रथम, सरोजनी नायडू विद्यालय चयनित किए गए हैं। बैठक में एबीआरसीसी बिजेंद्र सिंह, एकता चक्रवर्ती, ब्लाक के सभी अनुदेशक, खेल समितियों के सदस्य व एनपीआरसीसी बनियाखेड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें