फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस पर भाकियू ने डीएम के समक्ष उठाई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। किसान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सभा के दौरान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के समक्ष मांगों और समस्याओं को उठाते हुए बकाया गन्ना भुगतान सहित कई मांगों के संबंध में नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। जिस पर जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया है। बुधवार को भाकियू के मुरादाबाद मंडल महासचिव नीरज चौधरी के नेतृत्व में किसान दिवस में शामिल हुए किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने चीनी मिलों द्वारा बकाया गन्ना भुगतान में की जा रही आनाकानी को लेकर गुस्से का इजहार किया। इसी के साथ जल्द से जल्द बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित दिलाए जाने की मांग की। भाकियू प्रदेश महासचिव और मुरादाबाद-बरेली मंडल प्रभारी डा. नौ सिंह ढिल्लो, प्रदेश सचिव डा. चरन सिंह, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, मंडल प्रभारी चौधरी गौरव सिंह तोमर, तहसील कोषाध्यक्ष सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें