फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को मनाया काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले पदाधिकारी व कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए काला दिवस मनाया। काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

बुधवार को जिला संयोजक चंद्रकेश यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार ने मनमाने तरीके से 19 सितंबर 2013 को पुरानी पेंशन को समाप्त करने का काला कानून पास कर कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात किया है। इसलिए 19 सितंबर को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। जिला संघर्ष समिति के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह राघव समेत अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। इस मौके पर राजेश चौधरी, वेदपाल सिंह, सुनील कुमार दिवाकर, धीरज सक्सेना, विनय शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, दिनेश माहौर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें