फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी मिलक पर एसडीएम का छापा, डाक्टर समेत पांच नदारद मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। उप जिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सीएचसी पर अचानक छापा मारा। इस दौरान डाक्टर समेत पांच कर्मी गैरहाजिर मिले और अव्यवस्थाएं मिलीं।
विज्ञापन

नगर की सीएचसी का जिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को औचक छापा मारा। जिसमें सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया जिसमें सीएचसी पर तैंनात डा.शिल्पी सक्सेना गैरहाजिर मिलीं और उनका कोई अवकाश स्वीकृत नहीं मिला। स्टाफ नर्स प्रीति 11 सितंबर तक गैरहाजिर पाईं गईं तथा कोई स्वीकृत अवकाश नहीं मिला। स्टाफ में तैनात निहारिका के कालम में 18 से 21 सितंबर तक सीएल लगी पाई गई जबकि 21 सितंबर गुरुवार को है। पंजिका में कोई स्वीकृत अवकाश नहीं मिला। स्टाफ में तैनात सुशील कुमार गैरहाजिर मिले। वहीं दूसरी ओर सीएचसी पर ओपीडी करने वाले डाक्टर मरीजों को बाहर की दवाएं लिखते मिलते। जिसको लेकर एसडीएम ने सवाल उठाया। तब डाक्टरों ने सीएचसी पर दवाओं का अभाव बताकर पल्ला झाड़ लिया। फार्मासिस्ट का कहना था कि दवाओं की मांग भेजी जा चुकी है ,लेकिन दवाएं नहीं मिली हैं।सीएचसी पर रैबीज के इंजेक्शन नहीं मिले। जिस पर बुधवार को खत्म होने बताया। सीएचसी के अधीक्षक बिना रजिस्टर पंजिका में इंट्री किए जिला मुख्यालय चले गए। सीएचसी पर तैनात डाक्टर और स्टाफ कर्मी गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें