कांठ। किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाए जाने के लिए भारतीय किसान यूनियन ने रात दिन एक कर दिया है। भाकियू पदाधिकारी गांवों से किसानों का समर्थन जुटा रहे हैं। साथ ही किसानों की समस्याओं और मांगों को भी जोरदार ढंग से उठाया जा रहा है।
रविवार को भ्रमण के क्रम में छजलैट के गांव रमपुरा में हुई भाकियू की बैठक में पदाधिकारियों ने किसान क्रांति यात्रा के मकसद पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसकी सफलता को आह्वान किया। भाकियू वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि जब तक सरकार और शुगर मिलें। किसानों का बकाया भुगतान नहीं करेंगी तब तक किसान सड़कों पर आंदोलन करती रहेगी। इस अवसर पर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के मंडल अध्यक्ष सतवीर सिंह मान, युवा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, भाकियू तहसील अध्यक्ष हरदीप सिंह, तहसील प्रभारी जितेंद्र विश्नोई, मीडिया प्रभारी राहुल चौधरी, तहसील महासचिव डॉ. सुशील कुमार यादव आदि किसान भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।