कांठ। भारतीय किसान यूनियन को मजबूत बनाए जाने का बीड़ा उठाकर गांवों का भ्रमण कर रहे भाकियू पदाधिकारियों ने कई गांवों में ग्राम समितियों का गठन कर किसानों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी के साथ किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाने के लिए भी किसानों से सहयोग मांगा गया।
रविवार को क्षेत्र के गांव ऐदलपुर में हुई भाकियू की बैठक में प्रदेश महासचिव डॉ. नौ सिंह ढिल्लो ने किसानों को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने इस मौके पर तीन ग्राम समितियों का गठन किया गया। तीनों स्थानों पर किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू के मुरादाबाद मंडल महासचिव नीरज चौधरी ने किसानों को उनके हक के लिए जागरूक रहने और 23 सितंबर को शुरू हो रही किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाने की अपील की। नुक्कड़ बैठकों में भाकियू के प्रदेश सचिव डॉ. चरन सिंह, भाकियू युवा मंडल प्रभारी चौधरी गौरव सिंह तोमर भी मौजूद रहे।