मिलक। नगर में सर्राफा कमेटी की ओर से दिवसीय श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के पांचवें दिन गणपत्ति बप्पा के गुणगान पर भक्तजन झूम उठे। बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए तमाम भक्तजन पहुंचे और भजनों पर झूमने लगे। सुबह आरती के समय भक्तों ने गणेश भगवान को भोग लगाया। बाद में प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुआें का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, नितिन सिंघल, नरेश रस्तोगी, नितिन शर्मा, दिनेश गर्ग, दीपक मराठा, सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।