फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पत्र भेज नगर में प्राइमरी व जूनियर हाई स्कूल की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। नगर पालिका परिषद टांडा पालिका अध्यक्ष मेहनाज जहां ने जिला अधिकारी रामपुर को पत्र भेज नगर में प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों की मांग की है। पालिका अध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से जिला अधिकारी को अवगत कराया कि टांडा नगर अल्पसंख्यक बहुल आबादी का क्षेत्र है। यह क्षेत्र शिक्षा में काफी पिछड़ा है। इस कारण यहां पर शिक्षा का अभाव है। ऐसी स्थिति में अल्पसंख्यक समाज कल्याण विभाग की ओर से कम से कम 5 प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि स्कूल लिए नगर पालिका परिषद टांडा अपने निकाय क्षेत्र में भूमि की उपलब्धता कराएगी। पालिका अध्यक्ष ने जिला अधिकारी से मांग की है कि जनहित में संबंधित विभाग को निर्देशित करें। उन्हाेंने जिला अल्पसंख्यक समाज कल्याण अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें