कांठ। दिनभर बिजली के आने और जाने का क्रम लगा रहता है। वहीं अघोषित कटौती बढ़ती जा रही है। इसे लेकर उपभोक्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है।
बिजली आपूर्ति के दौरान दिनभर ट्रिपिंग होती रहती है। इसी के साथ अघोषित कटौती के चलते बिजली उपभोक्ताओं में नाराजगी है। ट्रिपिंग का यह हाल है कि हर दस मिनट में बिजली आती जाती रहती है। जिसकी वजह से क्षेत्र के कुटीर उद्योग धंधे चौपट होने के कगार पर है। बिलाल, शमीम अहमद, नासिर हुसैन, दिलशाद, मोहम्मद हनीफ, राशिद, लियाकत आदि बुनकरों का कहना है कि बिजली नर मिलने के कारण वह बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। कारीगर दूसरे शहरों में जाकर मजदूरी करने को विवश हैं। वहीं व्यापारियों ने भी अघोषित कटौती को लेकर नाराजगी जताई है। नगर का गाज और रेडिमेड कपड़ों का कारोबार बिजली की बेरुखी के कारण बुरी तरह से प्रभावित है। भाकियू पिछले काफी समय से बिजली आपूर्ति में सुधार किए जाने की मांग करती आ रही है। लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं हुआ है। भाकियू ने शनिवार को तहसील में होने वाली पंचायत में इसे मुद्दा बनाए जाने की बात कही।