फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदारपुर में तालाब पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। कोतवाली के गांव मदारपुर के ग्रामीणों ने गांव के तालाब पर अवैध कब्जा कर पानी की निकासी अवरूद्ध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने एसडीएम का ज्ञापन देकर कहा कि गांव में स्थित सार्वजनिक तालाब पर कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर उसे पाट लिया है। जिससे गांव में बरसाती व घरेलू पानी की निकासी बंद हो गई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल और कानूनगो से शिकायत की तो अवैध कब्जा हटाने की बजाए शिकायत करने वालों के खिलाफ पुलिस में शांतिभंग के आरोप में निरोधात्मक कार्रवाई कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए और तालाब पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन में ओमकार सिंह, अमर सिंह, गेंदा सिंह, रामकिशन सिंह, इमरत सिंह, बब्लू सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें