बहजोई। शुक्रवार को थाना पुलिस ने मुहर्रम के लिए थाना क्षेत्र के ताजियेदारों के साथ अमन कमेटी की बैठक की। थाना परिसर में आयोजित बैठक में कोतवाल अमित कुमार ने कहा कि सभी ताजियेदार नियत स्थान व समय से ही ताजिये निकालें। कोई भी नई परंपरा नहीं डाले, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीओ चंदौसी केके सरोज समेत पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह, रईस अहमद कुरैशी, योगेश टिल्ला, गौरव कांत शर्मा, जमील अहमद, इरफान, हाजी जब्बार आदि मौजूद रहे।