बहजोई। जिलाधिकारी की ओर से गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर 13 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके चलते जिले में संचालित सभी राजकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक/वित्त विहीन/सीबीएसई/आईसीएसई विद्यालयों में अवकाश रहेगा।