फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव पर धूमधाम से आज निकलेगी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव पर गुरुवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में नगर में सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में छह दिवसीय श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव पर गुरुवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इसे लेकर रूपरेखा तय की गई। महोत्सव से पहले शोभायात्रा रंगोली मंडप से शाम पांच बजे प्रारंभ होगी। शोभायात्रा नगर के मुख्य रास्तों से होकर गुजरेगी और दोबारा रंगोली मंडप पहुंचकर संपन्न होगी। जहां पर श्री गणेश जी महाराज का सिंहासन सजेगा और छह दिवसीय महोत्सव का आगाज होगा। बैठक में नितिन सिंघल, नरेश रस्तोगी, नितिन शर्मा, दिनेश गर्ग, दीपक मराठा, सुशील गुप्ता, महेंद्र रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें