फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान क्रांति यात्रा को भाकियू ने लगाई गांवों की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। 23 सितंबर को हरिद्वार से प्रारंभ हो रही किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन द्वारा कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इसके लिए भाकियू गांवों की दौड़ लगा रही है। किसानों से संपर्क कर उनसे यात्रा में शामिल होने की अपील पदाधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कांठ के गांव किरतपुरी लाडलाबाद में हुई भाकियू की पंचायत में किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर शुरू की जा रही किसान क्रांति यात्रा के बारे में किसानों को विस्तार से बताया गया। इसी के साथ भाकियू ने फसलों का समर्थन मूल्य पचास प्रतिशत जोड़कर देने, किसानों का बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित देने, आगामी गन्ना सीजन में 450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना मूल्य घोषित करने, डीजल पेट्रोल, उर्वरकों और रसोई गैस के दामों में गिरावट करने, बढ़ी विद्युत दरों को जल्द से जल्द वापस लिए जाने, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए बोनस दिए जाने आदि मांगों और को उठाया। अधिक से अधिक संख्या में किसान क्रांति यात्रा में भाग लेने की अपील की गई। पंचायत की अध्यक्षता चरन सिंह और संचालन तहसील अध्यक्ष हरदीप सिंह ने किया। इस मौके पर भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, राहुल चौधरी, समरपाल सिंह, रामकला सिंह, धर्मवीर सिंह, रणधीर सिंह, विजयपाल सिंह, जितेंद्र सिंह जीतू, सुनील कुमार, राजवीर सिंह, नित्यपाल सिंह, महकार सिंह, मुकेश कुमार, रामचंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, जसवंत सिंह, तेजपाल सिंह, लाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें