बहजोई। शनिवार की शाम चार बजे करीब बहजोई-इसलामनगर रोड पर गांव मऊकठैर के निकट टेंपो नियंत्रित होकर पलट गया। इससे टेंपोे के बराबर चल रहे बाइक सवार शैलेंद्र चौधरी पुत्र कुंवरपाल निवासी गांव बेहटा जयसिंह समेत टेंपो में सवार थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी महिला नत्थो पत्नी राम प्रसाद व उसकी बेटी पूजा घायल हो गईं। सूचना मिलने पर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद शैलेंद्र चौधरी व महिला नत्थो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।