फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाने में जुटी भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। 23 सितंबर से शुरू हो रही किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांवों का भ्रमण कर पंचायतों में किसानों की समस्याओं को उठाया। इस मौके पर किसान क्रांति यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील किसानों से की गई।
विज्ञापन

गुरुवार को छजलैट के गांव दयानाथपुर में हुई भाकियू की नुक्कड़ पंचायत में मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सुनील कुमार सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर है। कहा कि किसान क्रांति यात्रा से देश का अन्नदाता सरकार को बताएगा कि देश में किसान का क्या महत्व है। इस मौके पर बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा भी जोरदार ढंग से उठाया गया। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी राजवीर सिंह और संचालन मंडल महासचिव नीरज चौधरी ने किया। इसके बाद भाकियू पदाधिकारियों ने चक हमीदपुर, धकेड़ा, चक मधपुरी, फत्तेहपुर विश्नोई आदि गांवों में यात्रा की सफलता को भ्रमण किया। इस अवसर पर भाकियू युवा के मंडल प्रभारी चौ. गौरव सिंह तोमर, चरन सिंह, टीटू चौधरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें