फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र के लिए शिक्षक अभ्यार्थियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। नियुक्ति पत्र के लिए अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराने की मांग की। गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे करीब अभ्यर्थी कलक्ट्रेट पहुंचे और नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि 41556 चयनित प्रशिक्षुओं के नियुक्ति पत्राें को लेकर विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा है। मुख्यमंत्री की मंशा थी कि 01 से 03 सितंबर 2018 को कांउसिलिंग के बाद 05 सितंबर 2018 को शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएं, जबकि जिला अमरोहा, अलीगढ़, बिजनौर, सहारनपुर समेत अन्य कई जिलों में 05 सितंबर को ही शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं। इसके बाद शिक्षक अभ्यर्थियों ने एकत्र होकर कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन भी किया। ज्ञापन में कपिल कुमार, जितेंद्र कुमार, हर्ष, अश्विनी, विकास कुमार, संदीप कुमार, कुलदीप सिंह, अजीत कुमार, संतोष कुमार, पूनम भारती, प्रियंका गौतम, मोनिका गौतम, कुरुणा त्यागी, नेहा चौहान, शिवानी भटनागर व कंचन शर्मा आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें