फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में कई जगह कच्चे मकान गिरे, जलभराव से राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। मूसलाधार बारिश से पांच कच्चे मकान गिर गए। वहीं दूसरी ओर जलभराव से लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। जबकि नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ा।
विज्ञापन

नगर एवं क्षेत्र में दो दिन से लगातार मूसलाधार बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से जटपुरा, शहजादनगर, ऐंजनखेड़ा, सिमरिया, मिलक नसीराबाद में मकान गिर गए हैं। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। नगर एवं क्षेत्र में पानी निकासी न होने के कारण कई जगह हुए जलभराव से लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। वहीं दूसरी ओर नदियों एवं नालों में जल स्तर तेजी से बढ़ा है। जिस कारण फसलों में नुकसान होने का खतरा पैदा हो गया है। उड़द और सोयावीन की फसल पानी में डूबने के कारण नष्ट हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें