बहजोई। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्कूली बच्चियों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। प्रभारी यातायात निरीक्षक अनुज कुमार मलिक ने एक स्कूली बच्ची से राखी बंधवायी। मोहल्ला टंकी निवासी अरविंद कुमार मौर्य की दो बेटियों परी व पूर्वी ने बहजोई थाना में पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।