फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बधाई संदेश भेजने के लिए मुश्किल में रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। भारत संचार निगम लिमिटेड का नेटवर्क 24 घंटे ठप रहा। इससे उपभोक्ताओं को रक्षाबंधन पर बधाई संदेश भेजने में दिक्कत रही। कामकाज भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन

शनिवार की शाम सवा छह बजे करीब से बीएसएनएल की नेटवर्क सेवा अचानक खराब हो गई। पहले तो उपभोक्ताओं नेे कुछ देर तक इंतजार किया। बाद में अधिकारियों ने बताया कि कहीं लाइन में फाल्ट है। इसके चलते पूरी रात व रविवार को दिन भर नेटवर्क नहीं मिल सके। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहनों का मोबाइल फोन पर आपसी संपर्क न होने के कारण मुश्किल रही। साथ ही बधाई संदेश भी नहीं भेजे जा सके। उप निरीक्षक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आए दिन बीएसएनएल का नेटवर्क खराब रहता है। इससे कामकाज प्रभावित रहता है। बीएसएनएल का नेटवर्क न मिलने के कारण करीब पांच हजार से अधिक मोबाइल फोन समेत डेढ़ सौ ब्राडबैंड व सौ से अधिक बेसिक फोन भी प्रभावित रहे। उपभोक्ताओं को आपसी बातचीत करने व रक्षाबंधन के बधाई संदेश भेजने के लिए दूसरी कंपनियों के नेटवर्क का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें