मिलक। रक्षा बंधन पर बसों में भीड़ रही। भीड़ के कारण अधिकांश लोगों को बस में जगह नहीं मिली और उन्हें बसों का इंतजार करना पड़ा। नगर में हाईवे पर स्थित तीन बत्ती चौराहे पर बारिश के बीच खुले आसमान में यात्रियों को रोडवेज बसों के इंतजार में खड़ा रहना पड़ा। रामपुर और बरेली के लिए जाने वाले यात्री बस दिखते ही दौड़ते नजर आए। ऐसा ही नजारा हाईवे पर पूरे दिन चलता रहा। यात्रियों को बसों के इंतजार और भीड़ के कारण सफर करने में परेशानी हुई। संपर्क मार्गों पर भी यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। उनको डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ा।