फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की बंदरों से रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। घर से खाना खाकर खेत पर गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिसारू निवासी करीब 28 वर्षीय किसान दयाशंकर पुत्र भूप सिंह शाम पांच बजे करीब घर से खाना खाकर खेत पर गया और धान के खेत पर बंदरों की रखवाली करते समय से अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों की ओर से मिली सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बड़े भाई रोहताश पुत्र भूपसिंह ने बताया कि शुक्रवार को आसपास के लोगों से जानकारी हुई कि दयाशंकर बेहोशी की हालत में खेत पर पड़ा है। आनन-फानन दयाशंकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां चिकित्सक ने दयाशंकर को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें