मिलक। पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की अस्थि कलशयात्रा में श्रद्धांजलि देने को लोगों का क्रम बना रहा।। इस दौरान पुष्प वर्षा भी की गई रामपुर-बरेली रोड से पूर्व प्रधान मंत्री अटल जी की अस्थि कलश यात्रा शाम करीब साढ़े पांच बजे हाईवे स्थित क्योरार बाईपास पर पहुंची। जैसे ही अस्थि कलश यात्रा का वाहन यहां पर रुका। पहले से ही जिले भर से आए भाजपा पदाधिकारी और प्रतिनिधि श्रद्धांजलि देने को उमड़ पड़े। अटल जी को श्रद्धांजलि देने के लिए जमा भीड़ में आपाधापा मच गई। यहां से अस्थि कलश यात्रा नगर में तीन बत्ती चौराहे पर पहुंची जहां पर नगर वासियों ने अटल जी को श्रद्धांजलि देकर नमन किया। यहां पर पुष्प वर्षा की गई। हाईवे पर उमड़े लोगों के लिए पुलिस एवं प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यहां से कलश यात्रा रामपुर को रवाना हो गई। इस दौरान शिक्षक विधायक डा.जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा विधायक राजाबाला, पूर्व विधायक काशी राम दिवाकर, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार ,जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश गंगवार, ख्याली राम लोधी, दिलीप लोधी,ऋषि पांडेय, अर्चना गंगवार, हंसराज पप्पू, जागेश्वर दयाल दीक्षित, मुन्नी देवी गंगवार, कुलवंत सिंह औलख, दीक्षा गंगवार, प्रेम शंकर पांडेय, सर्वेश अग्रवाल, भागीरथ सिंह गंगवार, अपूर्व भारदृाज, राजीव सक्सेना कड़क, डा. राज कुमार माहेश्वरी, अशोक बजरंगी,चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रमोद सक्सेना, नन्हेराम पांडेय आदि थे।