टांडा। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में सरकार द्वारा अनुसूचित जाति (एससी) जाति को जोड़ने के बाद अन्य पिछड़ा वर्ग(ओबीसी) जाति को भी जोड़ दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में मौजूद गैस एजेंसियों पर पात्र लोगों का ताँता लग गया है। ज्ञात हो कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मई 2016 में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का की शुरुआत की गई थी जिसमें महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन का वितरण किया जाना था। पहले इस योजना में केवल सामाजिक आर्थिक एवं जाति जनगणना-2011 में मौजूद महिलाओं को ही गैस कनेक्शन दिए गए। बाद में सरकार ने इसमें अनुसूचित जाती को भी पात्र बना दिया और हाल में आयी नई अपडेट में अन्य पिछड़ा वर्ग को भी इस योजना में शामिल कर दिया गया है। इंडियन आयल के सहायक प्रबंधक अजेंद्र सिंह खत्री ने बताया कि सरकार द्वारा योजना में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को सरकार उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन का वितरण किया जा रहा है