मिलक। भाजपा के जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने कहा कि मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों से मिशन 2019 में कामयाबी मिलेगी। जिसके लिए भाजपाईयों को भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाना होगा।
नगर के निरीक्षण भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के जन कल्याणकारी नीतियां लागू की हैं। जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होने कहा कि किसान, युवा, बेरोजगारों को लेकर सरकार का अपना मिशन है और वह जनता से कि वादे पर खरी उतरी है। कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। तब ही मिशन 2019 में कामयाबी मिलेगी। इससे पहले कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश गंगवार, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, मिलक मंडलाध्यक्ष ऋषि पांडेय, मोहन कुमार लोधी, हंसराज पप्पू, प्रदीप शर्मा, अमित राजपूत, मनोज पांडेय, अशोक बजरंगी, रामनाथ माहगेश्वरी आदि रहे।