मिलक। कोतवाली क्षेत्र से सावन मास में रोजमर्रा शिव भक्त हरिद्वार को कांवड़ लेने के लिए जत्थों के रूप में जा रहे हैं। जुलूस में शामिल बाइकों पर सवार शिव भक्त नाचते और भोले की भक्ति में झूम रहे हैं। बम-बम भोले एवं जय श्रीराम के जयघोष गूंज के शंखनाद के साथ निकलने वाले जुलूस में भक्तों का धार्मिक जुनून सिर चढ़कर बोलने लगा है। इससे हाईवे शिव मय और श्रीराम मय होने लगा है। बीती रात हरिद्वार रवाना हुए जत्थे में भक्ति में डूबे भक्तों का जुनून सिर चढ़कर बोलता दिखा।