टांडा। हरियाली तीज उत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं छात्राओं का निर्णायक मंडल ने पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया। नगर के रामलीला ग्राउंड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमें निर्णायक मंडल द्वारा शिशु वर्ग में छात्रा निरवत खान प्रथम, कोमल सैनी द्वितीय, नेहा सैनी को तृतीय स्थान मिला। वहीं बाल वर्ग में कोमल रानी प्रथम, स्नेहा शर्मा द्वितीय और कशिश ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। इन छात्राओं का निर्णायक मंडल में पुरस्कार कर हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह निर्णायक मंडल की सरोज सैनी, कल्पना रोहिला संतोष कुमारी, निकेता रानी, संजीव कुमार, नरदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।