फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को कलक्ट्रेट के निकट गरजे महासंगठन के पदधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी ने पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश के बैनर तले महासंगठन की ओर से बड़ा मैदान के निकट पार्क में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस बीच जिले के कई विभाग के संगठनों के पदाधिकारी रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को 11 बजे महासंगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्य एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के लिए बड़ा मैदान के निकट पार्क में जमा हो गए। कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारियों का एक विशाल जनसमूह बन गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन अधिकारियों और कर्मचारियों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक या फिर कोई अन्य जन-प्रतिनिधि शपथ ग्रहण के बाद से ही पेंशन के अधिकारी हो जाते हैं। कर्मचारी को 30 वर्ष तक सेवा करने के बाद पेंशन से वंचित क्यों किया गया। जब तक पुरानी पेंशन नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच संगठन के पदाधिकारी और सदस्य पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पर पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी को सौंपा। इस बीच अंजीव कुमार श्रोत्रिय, अजीत राघव, इंजीनियर राकेश यादव, अमित कटारिया, सुनील कुमार दिवाकर, रामबेटी व रानी पिप्पल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें