बहजोई। थाना रजपुरा के गांव मुबारकपुर निवासी रामकिशोर पुत्र डंबर बेटे शिवाजी यादव की बरामदगी को लेकर अपनी मां कस्तूरी व पत्नी उर्मिला के साथ नौवें दिन भी कलक्ट्रेट परिसर में अनशन पर बैठा।
गुरुवार को परिवार संग अनशन पर बैठे पीड़ित पिता का कहना था कि दो वर्ष पहले उसका बेटा स्कूल से अचानक लापता हो गया था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी, लेकिन उसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। अब करीब दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक बेटे की बरामदगी नहीं हो सकी है। बेटा जब तक नहीं मिल जाता, तब वह परिवार के साथ अनशन पर रहेगा। दोपहर एक बजे करीब उप जिलाधिकारी चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित व पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी गमलेश्वर विल्टोरिया ने अनशन स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत की।