टांडा। नगर में अधिशासी अधिकारी द्वारा औचक पॉलिथीन अभियान चलाया गया जिसमें नगर के विभिन्न स्थानों से पांच किलो पॉलिथीन बरामद की। इसके बाद पॉलिथीन जब्त कर दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
प्रदेश में 15 जुलाई से पूरी तरह से पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद से समय समय पर नगर पालिका तथा तहसील प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यमों से नगरवासियों को जागरूक किया जा रहा है। एक छापेमार अभियान भी चलाया गया था जिसमें सभासद पति सहित दो दुकानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में पॉलिथीन बरामद कर दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। शनिवार को अधिशासी अधिकारी राजेश सिंह राणा के नेतृत्व में औचक पॉलिथीन अभियान चलाया गया। टीम ने मोहल्ला भाबभालपुरी, राहूपुरा, नज्जूपुरा, मीना बाजार आदि में छापेमार अभियान चलाया। कुछ दुकानदार दुकान बंद कर भाग गए। कुछ दुकानों से नगर पालिका कि टीम ने करीब पांच किलो पॉलिथीन बरामद की। इस मौके पर ज्ञान बाबू, राजकुमार शुक्ला, धनीराम सैनी, अनिल कुमार गुप्ता, दीपक शाह, दिनेश, पप्पू मौजूद रहे।