फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में भाजपा विधायक ने भाजपाईयों की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। भाजपा विधायक राजवाला ने निरीक्षण भवन में भाजपाइयों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उनको समाधान का आश्वासन भी दिया। नगर के निरीक्षण भवन में भाजपा विधायक राजवाला करीब 12 बजे पहुंचीं। यहां भाजपाइयों ने गेहूं केंद्रों पर धांधली का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के गेहूं सरकारी केंद्रों पर नहीं तौले गए। इस मामले को लेकर विधायक के सामने ही आरोप-प्रत्यारोपों शुरू हो गए। भाजपाइयों ने अपने क्षेत्र में सड़क और विकास का मुद्दा उठाया। इस दौरान विधायक भाजपाइयों के सवालों से घिरीं रहीं। विधायक ने समस्याएं सुनने के बाद निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने यहां पर पौधरोपण भी किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, राजीव सक्सेना कड़क, अशोक बजरंगी, अवधेश सक्सेना, विजय गंगवार, महेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें