मिलक। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने नगर की सफाई व्यवस्था एवं चोक नाले खुलवाने को कवायद की। इस दौरान जेसीबी से चोक नाले की सफाई व्यवस्था कराई। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता के हाथ नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी की कमान हाथ में आते ही सफाई व्यवस्था में धीरे-धीरे सुधार आने लगा है। इससे पालिका के सफाई कर्मी वार्डों में दिखाई देने लगे हैं। एसडीएम सफाई व्यवस्था को लेकर पहले ही चेता चुके हैं। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। तब नाले चोक मिले और सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। जिस पर उन्होने सफाई नायक को तलब किया और जेसीबी मंगाकर खुद पहुंच गए और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई।