फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में निकाली गयी कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। नगर में धूमधाम से मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर संपन्न हुई। इस दौरान काफी संख्या में महिला और पुरूष श्रद्धालु मौजूद रहे। नगर के कोतवाली स्थित शिव मंदिर से महंत गुरमुख दास के तत्वावधान में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के बाद सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा से पूर्व नगर में मंगल कलश यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुआें ने भाग लिया। कलश यात्रा कोतवाली के निकट स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मोहल्ला नवाबपुरा, टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टेलीफोन एक्सचेंज होते हुए बादली स्थित प्राचीन शिव बड़ा मंदिर उदासीन आश्रम पहुंच कर कथा स्थल पर संपन्न हुई। कलश यात्रा में सिर पर मंगल कलश लिये दर्जनों महिलाओं ने हिस्सा लिया। उदासीन आश्रम के महंत गुरमुख दास ने बताया कि भागवत कथा वाचन पंडित पंकेज द्वारा किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक और रात 8 बजे से 11बजे तक होगा। कथा समापन के अवसर पर 10 अगस्त को भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर पप्पन सक्सेना, मनोज वर्मा, कपिल वर्मा, अंकुर वर्मा, अतुल गुप्ता, सोमवीर सिंह कारीगर, सचिन, गनेशी सैनी, रूप किशोर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें