बिलारी। एसडीएम रामप्रकाश ने बृहस्पतिवार को नगर में स्टेशन रोड स्थित दुकान में उर्वरक और दवाई का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ दुकान का निरीक्षण करते समय सबसे पहले स्टॉक का सत्यापन किया और ग्राहक बिक्री रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान पर खड़े मिले किसानों से खरीदे गए यूरिया खाद और कीटनाशक दवाओं के रेट के बारे में भी जानकारी ली। यह भी पता लगाया कि निर्धारित सरकारी रेट से अधिक उर्वरक की बिक्री तो नहीं की जा रही है। अंत में एसडीएम ने दुकान पर बिकने वाले उर्वरक के नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिए। एसडीएम ने बताया कि दुकान के निरीक्षण संबंधी पूरी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी कार्यालय को भेज दी गई है।