मिलक। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता गुरुवार ने गुरुवार को नगर में स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में छापा मारा। छापे में राजकीय जिला पुस्तकालय में खामियां और अव्यवस्थाएं मिलीं। एसडीएम को 25 हजार से ज्यादा किताबों वाले पुस्तकालय के हाल का लिंटर टपकता मिला और किताबें खराब हो रही हैं। इसको लेकर एसडीएम ने पुस्तकालय के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता से नाराजगी जताई तथा अव्यवस्थाएं सही कराने के निर्देश दिए।