मिलक। स्वामी सेवानंद ओमाश्रित स्मृत्युत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस क्रम में तीन अगस्त को विशाल शोभयात्रा निकलेगी। तहसील आर्य सभा के मंत्री प्रेम प्रकाश आर्य की अध्यक्षता में गुरुकुल रठौंडा में इस संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तीन अगस्त को निकलने वाली स्वामी शोभायात्रा को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा गुरुकुल रठौंडा से सुबह नौ बजे शुरू होगी और खाता नगरिया, रोराकला होते हुए हाईवे से मिलक पहुंचेगी। जहां पर नगर के आर्य विद्यालय इंटर कालेज पहुंचकर सभा में बदलेगी। इस दौरान शोभायात्रा को लेकर समाज के लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई।