मिलक। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह बिट्टू ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस की बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा देश की जनता की अनदेखी कर रही है। जिस कारण किसान कर्ज में डूबा है और जरूरतमंदों को उनका हक नहीं मिल रहा है।
नगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह बिट्टू की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को धोखा दिया। सरकार जनता की अनदेखी कर रही है। इस कारण किसान कर्ज में डूबा है और जरूरतमंदों को उनका हक नहीं मिला। भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज में जहर घोलने की कोशिश कर रही है। मोदी सरकार जनता से किए गए वायदे भूल गई है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी, जीवेंद्र गंगवार, मुनन खां, विनोद माहेश्वरी, वेदराम यादव, सरदार गुरुचरन सिंह, केवल सिंह, दिलबाग सिंह, रोशन लाल आदि मौजूद रहे।